देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट ...
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट प्लान में एक साल से भी अधिक दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी ने यह प्लान 1499 रुपये का पेश किया है। इस प्लान की घोषणा BSNL चेन्नई ट्विटर एकाउंट से की गई। अब चलिए इस प्लान के बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। क्या क्या इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा।
BSNL 1499 प्लान-
बीएसएनएल का यह प्लान 1 सितंबर से लिया जा सकेगा। इस 1499 रु के प्लान में ग्राहकों को 24GB FUP डेटा मिलेगा। यानी डेटा सिर्फ 24GB ही यूज करने दिया जाएगा। लेकिन वॉइस कॉलिंग अनलिमिटेड दी जाएगी, हालांकि इसमें भी आपको डेली 250 मिनट ही असीमित कॉल करने मिलेगा। इस लिमिटिड के बाद स्टैण्डर्ड चार्ज वसूला जाएगा। मैसेजिंग के लिए रोज 100 SMS मिलेगा।
प्रमोशनल ऑफर के तहत जो भी यूजर इस प्लान को 90 दिनों के भीतर खरीदेगा उसे एक्स्ट्रा वैलिडिटी का लाभ मिलेगा। आपको बता दें इस 1499 प्लान में वैलिडिटी 365 दिन ही है लेकिन प्रमोशनल ऑफर के तौर पर 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जाएगी। इस तरह इस प्लान में पूरे 395 दिनों की वैधता का लाभ उठाया जा सकता है। बीएसएनएल ग्राहक इस प्लान को प्राप्त करने के लिए बीएसएनएल के वेबसाइट या PLAN BSNL1499 लिखकर 123 पर अपने रजिस्टर्ड BSNL नंबर से मैसेज भेजना होगा।




No comments