रियलमी 7 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च होने से पहले ही लीक होकर सामने आ गए हैं। आपको जैसा कि मैंने पहले ही बता दिया कि यह फोन 3 सितंबर को भारत में ल...
रियलमी 7 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च होने से पहले ही लीक होकर सामने आ गए हैं। आपको जैसा कि मैंने पहले ही बता दिया कि यह फोन 3 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है। रियलमी 7 सीरीज में realme 7 और Realme 7 Pro लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हिलियो G95 प्रोसेसर होने की खबर आ रही है। साथ ही इसमें क्वैड रियर कैमरा सेटअप होंगे। फोन 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। रियलमी सीरीज का realme 7 Pro 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।
रियलमी 7 का स्पेसिफिकेशन-
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने लीक्ड स्पेसिफिकेशन शेयर की है। उसके मुताबिक रियलमी 7 और realme 7 Pro वेरिएंट में भी 6.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले होगा। रैम और स्टोरेज 6GB+64GB और 8GB+128GB होगी। प्रोसेसर मीडियाटेक हिलियो G95 होगा।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी 7 में क्वैड कैमरा सेटअप रहेगा, जिसमें से प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा। 8MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का एक ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और एक 2MP का मैक्रो शूटर होगा। फ्रंट में सेल्फी कैमरा 16MP का दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो बैटरी 5000mAh की लगी होगी। फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर साइड में ही रहेगा। फोन का वजन 196.5 ग्राम होगा। और थिकनेस 9.4mm होगी।





No comments