चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स में भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। टीम के असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट संक्रमित पाए गए ...

चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स में भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। टीम के असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें 14 दिन के लिए दुबई स्थित आईपीएल की आइसोलेशन फैसिलिटी में 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है।
14 दिन की मियाद पूरी होने के बाद अगर उनकी दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उन्हें टीम से जुड़ने की इजाजत दे दी जाएगी।
यह आईपीएल में संक्रमण का 15वां मामला है। बीते महीने चेन्नई सुपरकिंग्स के 2 खिलाड़ियों समेत सपोर्ट स्टाफ के 13 मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक भी संक्रमित पाए गए गए थे। हालांकि, उनकी रिपोर्ट यूएई जाने से पहले पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे 14 दिन तक घर में ही क्वारैंटाइन रहे और यूएई जाने से पहले उनकी दोनों कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। वे फिलहाल टीम के साथ हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान जारी कर बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट दुबई पहुंचने के बाद से ही क्वारैंटाइन थे और इससे पहले उसकी कोरोना की दो टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन तीसरी बार ये रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अच्छी बात ये है कि वो किसी खिलाड़ी या दूसरे सपोर्ट स्टाफ के साथ संपर्क में नहीं थे। दिल्ली की मेडिकल टीम उनके संपर्क में है।


No comments