शाओमी ने बजट सेगमेंट का सबसे सस्ता फोन रेडमी 9A आज भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस फोन का ग्लोबल डेब्यू जून में किया था। अब जाकर ...
शाओमी ने बजट सेगमेंट का सबसे सस्ता फोन रेडमी 9A आज भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इस फोन का ग्लोबल डेब्यू जून में किया था। अब जाकर यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया है। यह एक एंट्री लेवल फोन है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक का प्रोसेसर है, एक 5000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। फोन में सिंगल रियर कैमरा है। यह फोन 3 कलर में मिलेगा।
रेडमी 9A की कीमत-
शाओमी रेडमी 9A की कीमत 6,799 रुपये रखी गयी है, ये कीमत लोएस्ट वेरिएंट की है जिसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मौजूद है। एक और वेरिएंट लॉन्च हुआ है जिसमें 3GB रैम और 32GB ही स्टोरेज है, उसकी कीमत 7,499 रुपये कंपनी ने रखी है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में मिलेगा। इस फोन की सेल 4 सितंबर को 12 बजे दिन में अमेज़न और Mi.com पर होगी।
रेडमी 9A का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन 6.53 इंच एचडी+ डॉट ड्राप डिस्प्ले के साथ है। इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट है। फोन एंड्राइड 10 पर आधारित miui 12 पर चलता है। इस फोन को मीडियाटेक हिलियो G25 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है। रैम और स्टोरेज 2GB/32GB और 3GB/32GB है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रेडमी 9A में 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में भी सिंगल कैमरा है, सेल्फी कैमरा 5MP का है। इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 512GB तक का लगा सकते हैं। यह स्मार्टफोन 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ है और यह 10W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोन का वजन 194 ग्राम है और थिकनेस 9mm है।






No comments