जी हाँ दोस्तों, सैमसंग ने अपना सबसे ज्यादा mAh की बैटरी वाला फोन यानी Galaxy M51 को आज जर्मनी में लॉन्च किया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी...
जी हाँ दोस्तों, सैमसंग ने अपना सबसे ज्यादा mAh की बैटरी वाला फोन यानी Galaxy M51 को आज जर्मनी में लॉन्च किया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी है। यह फोन प्री आर्डर के लिए साइट पर उपलब्ध है। भारत में भी यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अपने देश में यह स्मार्टफोन 10 सितंबर को 12 बजे लॉन्च होगा।
सैमसंग गैलेक्सी M51 का मुख्य हाईलाइटिंग फीचर इसका 7000mAh की बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग है। इंडिया में इस फोन की कीमत 25 हजार से 30 हजार के बीच हो सकती है। जर्मनी में लॉन्च प्राइस के अनुसार इसकी कीमत 31,500 रुपये होती है क्योंकि 360 यूरो में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट वहां लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M51 स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी + सुपर एमोलेड ओ डिस्प्ले है। प्रोसेसर के बारे में कंपनी ने कोई इन्फॉर्मेशन नहीं दी है। वैसा यह स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ भारत में आ सकता है। फोन एंड्राइड 10 पर बेस्ड वन UI पर चलता है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी है।
फोटोग्राफी के लिए 64MP, 12MP, 5MP, 5MP का क्वैड कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन की स्टोरेज माइक्रो एसडी लगाकर बढ़ाई जा सकती है।





No comments