चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी शाओमी अपने पुराने Android One स्मार्टफोन Mi A1 का अपग्रेडेड वर्जन जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है...
चीनी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी शाओमी अपने पुराने Android One स्मार्टफोन Mi A1 का अपग्रेडेड वर्जन जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है. खबर है कि कम्पनी मी A2 को आने वाले कुछेक सप्ताह में ही बाजार में उतार देगी. हालाँकि शाओमी की तरफ से कोई ऑफिसियल रिलीज़ होने की तारीख नहीं बताई गयी है. शाओमी Mi A2 के बारे में काफी समय से रिपोर्ट्स और लीक्ड ख़बरें आ रही है.
Third party image reference
शाओमी के इस स्मार्टफोन को हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था. गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार शाओमी अपने मौजूदा Mi 6X को ही मी A2 के तौर पर इंडिया में लॉन्च करेगा. यह फोन एंड्राइड वन स्मार्टफोन होगा और स्टॉक एंड्राइड ओएस पर चलेगा.
शाओमी Mi A2 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
मी A2 में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में देखने को मिल सकता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से powered किया जायेगा. और इसमें आपको 4G की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगा. इस फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च होगा जिसमें 6GB की रैम होगी. और इंटरनल मेमोरी 128GB हो सकती है.
यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलेगा और इसे हमेशा लेटेस्ट ओएस अपडेट मिलता रहेगा. कैमरे की बात करें तो मी A2 में 20MP+12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और वहीँ फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल सकता है. इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसका बैटरी 3010mAh का होगा.
शाओमी Mi A2 Lite स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
शाओमी मी A2 का एक दूसरा वर्जन भी लॉन्च करें का प्लान बना रही है जिसका नाम होगा मी A2 Lite, जिसे हाल ही में सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साईट पर स्पॉट किया गया था. मी A2 लाइट में 5.84 इंच का फुल एचडी+ नौच डिस्प्ले होगा और इसमें भी डुअल रियर कैमरा होगा.
रियर कैमरा 12MP+12MP का हो सकता है और फ्रंट में 5MP का सिंगल सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन का बैटरी 4000mAh का होगा. मी A2 लाइट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर लगाया जायेगा और इसका भी फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर में ही होगा.


No comments