Third party image reference चाईनीज फोन मेकर कम्पनी विवो अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo NEX और NEX S लॉन्च करने वाली है. हालाँकि लॉन्च से ...
Third party image referenceचाईनीज फोन मेकर कम्पनी विवो अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo NEX और NEX S लॉन्च करने वाली है. हालाँकि लॉन्च से पहले ही ये दोनों ही फोन कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर लीक कर दिए गए हैं. लीक हुए इमेज से पता चलाता है कि NEX S विवो का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जबकि NEX इसी फोन का स्टैण्डर्ड वेरिएंट होगा.
Third party image reference
सबसे पहले फ्लैगशिप फोन विवो NEX S के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको इन- डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. फोन में बेजेल्स न के बराबर होंगे, लगभग 100% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो होगा. इस फोन का बॉडी ग्लास का बना है और इसमें 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है.
विवो NEX S में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जिसके साथ Adreno 630 GPU है. इस फोन में 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक इस फोन में लगाया जा सकता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा लगाया गया है. वही फ्रंट में सेल्फी लेने और विडियो कॉलिंग करने के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलेगा और इसमें आपको 4000mAh की बैटरी मिलेगी.
अब बात विवो NEX की करें तो इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में होगा. डिस्प्ले NEX S की तरह 6.59 इंच का होगा. फोन में प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 होगा और 6GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज स्पेस दी जाएगी. इसके अलावा बाकी सभी फीचर्स NEX S के जैसा ही है.


No comments