Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये हैं Dual कैमरा और 6GB रैम के साथ आने वाले 3 लाजवाब फोन!

Third party image reference दोस्तों, अब तो स्मार्टफोन मार्केट में डुअल कैमरा वाले फोन्स की बाढ़ आ चुकी है. ऐसे में आम उपभोक्ता दुविधा म...


Third party image reference
दोस्तों, अब तो स्मार्टफोन मार्केट में डुअल कैमरा वाले फोन्स की बाढ़ आ चुकी है. ऐसे में आम उपभोक्ता दुविधा में फंस जाते हैं कि कौन सा डुअल कैमरा वाला फोन बढ़िया है और कौन सा लिया जाए. अगर आप भी कोई डुअल कैमरा वाला फोन लेने जा रहे हैं तो उससे पहले जरा इन 3 स्मार्टफोन भी नजर डालें क्योंकि इन फोन्स का कैमरा तो जबरदस्त है ही, साथ ही इसमें आपको 6GB की रैम मिलती है और अन्य फीचर्स भी दमदार हैं.

Third party image reference
सबसे पहला फोन जो शानदार डुअल कैमरा के साथ है उसका नाम है हुवावे Honor 8 प्रो. रियर में 12MP+12MP का डबल कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 8MP का कैमरा है. इस फोन में बैटरी भी दमदार दी गयी है, इसमें आपको 4000mAh की बैटरी मिल जाती है. इस फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. हॉनर 8 प्रो एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है और इसे किरिन 960 प्रोसेसर से लैस किया गया है. यह स्मार्टफोन अमेज़न से आप खरीद सकते हैं.

Third party image reference
डुअल रियर कैमरे वाला दूसरा धांसू स्मार्टफोन है सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 जो को Exynos 8895 प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन में भी आपको बेहतरीन 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वही फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Third party image reference
इस फोन में 6.3 इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले दी गयी है. रैम 6GB और स्टोरेज 64GB मिलती है. यह फोन एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है और इसमें 3300mAh की बैटरी दी गयी है. इस फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकते हैं.

Third party image reference
हमारे लिस्ट में जो तीसरा फोन है वो है वनप्लस 5T, यह स्मार्टफोन भी काफी पावरफुल कैमरे के साथ आता है. इसमें आपको 16MP+20MP का डुअल रियर कैमरा मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में भी काफी शानदार 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

Third party image reference
इस फोन में 6.01 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 लगा हुआ है. यह फोन एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है और इसमें भी आपको 6GB रैम मिलती है. इंटरनल स्टोरेज इस फोन की 64GB है. वनप्लस 5T में बैटरी 3300mAh की दी गयी है.

No comments

Latest Articles