दोस्तों, भारती एयरटेल ने तो इस साल इतने प्लान लॉन्च कर दिए हैं कि गिनना मुश्किल हो गया है. ये कम्पनी कुछेक दिन के अंतराल पर ही कोई नया प्ल...
दोस्तों, भारती एयरटेल ने तो इस साल इतने प्लान लॉन्च कर दिए हैं कि गिनना मुश्किल हो गया है. ये कम्पनी कुछेक दिन के अंतराल पर ही कोई नया प्लान लॉन्च कर रही है तो कभी किसी प्लान्स में ज्यादा डेटा देने लगती है. इस कड़ी में आज फिर एयरटेल ने एक और नया प्लान पेश कर दिया है. जी हां, इस बार कम्पनी ने 82 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया है.
Third party image reference
भारती एयरटेल ने 588 रूपये का नया प्रीपेड प्लान डेली 3GB डेटा के साथ पेश किया है. इस प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 3GB हाई डेटा मिलेगा. इस प्लान में 82 दिनों की वैधता है तो आपको कुल 246GB डेटा का लाभ मिल जायेगा.
Third party image reference
एयरटेल के इस नए प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा भी दी गयी है. कॉलिंग में कोई FUP लिमिट नहीं लगायी गयी है, यानी आप ट्रूली असीमित कॉल कर सकते हैं. कॉलिंग के अलावा इसमें आपको डेली 100 SMS भी मिलेगा.
Third party image reference
एयरटेल का यह डेली 3GB डेटा प्लान वोडाफोन के 569 रु वाला प्लान लॉन्च करने के बाद आया है. वोडाफोन भी अपने इस प्लान में डेली 3GB डेटा देता है लेकिन कॉलिंग अनलिमिटेड नहीं है. वोडा हर रोज 250 मिनट और सप्ताह भर में केवल 1000 मिनट ही वॉईस करने देता है.
Third party image reference
एयरटेल के पास पहले से भी एक 3GB डेटा प्लान मौजूद है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान 349 रु का आता है. और इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS दिया जाता है. एयरटेल का ये प्लान जियो के 299 रु प्लान को टक्कर देता है जिसमं जियो भी 3GB डेटा हर रोज देता है.


No comments