दोस्तों, आने वाले एक दो महीने में सैमसंग का ये गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन भी मार्केट में दस्तक दे देगा क्योंकि इस फोन के बारे में भी कई ख़बरें...
दोस्तों, आने वाले एक दो महीने में सैमसंग का ये गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन भी मार्केट में दस्तक दे देगा क्योंकि इस फोन के बारे में भी कई ख़बरें आ रही है और फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी लगभग पूरा पता चल चूका है. सैमसंग के J सीरीज में आने वाला ये अबतक का सबसे दमदार फोन होगा और इसकी कीमत 17 से 19 हजार के बीच होगी.
Third party image reference
सैमसंग का गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन 6 इंच की एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आयेगा. और इसका डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा. इस फोन को 14nm पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से संचालित किया जायेगा. J सीरीज का ये फोन 3500mAh की बैटरी से लैस रहेगा.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी जे8 में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी देखने को मिलेगी. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के नवीनतम ओएस ओरियो 8.0 पर चलेगा. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में मौजूद रहेगा.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो यह डिवाईस 16MP और 5MP के डुअल रियर कैमरे से लैस होगा. फ्रंट में सिंगल 16MP का शानदार सेल्फी कैमरा भी सेटअप किया हुआ रहेगा. सैमसंग गैलेक्सी जे8 तीन कलर वेरिएंट काला, गोल्ड और ब्लू रंग में आयेगा.


No comments