Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

अमेज़न से Honor 7C खरीदने का मौका! इस दिन लगने वाली है सेल

Third party image reference जी हां दोस्तों, हुवावे का लेटेस्ट हॉनर 7C स्मार्टफोन एक बार फिर से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होने ...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, हुवावे का लेटेस्ट हॉनर 7C स्मार्टफोन एक बार फिर से अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है. इस बार यह सेल 18 जून को लगने वाली है. इस फोन की फर्स्ट सेल 31 मई को लगी थी. और उस दिन अगर आप इसे नहीं खरीद पाए तो इसबार आपके पास अच्छा मौका है. 18 जून को दिन के 12 बजे से इसे आप आर्डर कर पाएंगे.

Third party image reference
हॉनर 7C स्मार्टफोन दो वेरिएंट में मिलता है- एक 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ तो दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ. कीमत की बात करें तो 3GB वेरिएंट 9,999 रूपये का है जबकि 4GB रैम वेरिएंट 11,999 रूपये की कीमत पर मिलता है.

Third party image reference
इस फोन पर अमेज़न ढेर सारे ऑफर भी दे रहा है जैसे जियो कस्टमर्स को 2200 रु के कैशबैक के साथ फ्री 100GB डेटा, बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 9 महीने का EMI और ICICI credit कार्ड से पेमेंट करने पर 10% डिस्काउंट.
हॉनर 7C का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
हॉनर के इस फोन में आपको 5.99 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 269ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ मिलता है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 जो कि एक ओक्टा कोर प्रोसेसर है, उससे लैस है. इस फोन में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड इसमें 256GB तक सपोर्ट करता है.

Third party image reference
हॉनर 7C में आप डुअल नैनो सिम के साथ माइक्रो एसडी लगा सकते हैं क्योंकि इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट नहीं है. ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर आधारित EMUI 8.0 पर चलता है.
इस फोन के कैमरे की बात करें तो यह 13MP+2MP डुअल रियर कैमरे के साथ आता है जिसका अपर्चर साइज़ f/2.2 है और ये फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस, LED फ़्लैश, HDR मोड, टच फोकस आदि फीचर्स से लैस है. इस फोन के फ्रंट में आपको 8MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए हॉनर 7C में 2.4 GHz wifi, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी 2.0. जीपीएस, GLONASS, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो आदि हैं. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में दिया गया है.

Third party image reference
फोन लॉक अनलॉक करने के लिए इसे तो आप इस्तेमाल करेंगे ही साथ ही फ्रंट कैमरे भी आप अपने फोन को अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि इसका सेल्फी कैमरा ये फीचर सपोर्ट करता है. हॉनर 7C में आपको 3000mAh बैटरी दी गयी है. इस फोन को गोल्ड, ब्लू या ब्लैक रंग में ख़रीदा जा सकता है.

No comments

Latest Articles