Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बिक्री के मामले में Samsung के दो फोन ने iPhone X को पछाड़ा! Xiaomi ने भी किया है कमाल!

Third party image reference दोस्तों, आप जाने ही हैं कि दुनिया की सबसे मशहूर मोबाइल कम्पनियों में से एक सैमसंग भी है. और आज सैमसंग ने तो...


Third party image reference
दोस्तों, आप जाने ही हैं कि दुनिया की सबसे मशहूर मोबाइल कम्पनियों में से एक सैमसंग भी है. और आज सैमसंग ने तो साबित कर ही दिया कि वो इतना फेमस क्यों हैं. काउंटरपॉइंट के मार्केट पल्स के लेटेस्ट रिसर्च के मुताबिक सैमसंग का Galaxy S9+ ग्लोबली बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बन गया है. और इस रिसर्च में एप्पल का iPhone 10 तीसरे स्थान पर आया है.

Third party image reference
आप सोच रहे होंगे कि पहले स्थान पर सैमसंग का फोन है और तीसरे स्थान पर एप्पल का है तो दुसरे नंबर पर कौन सी कम्पनी का कौन सा स्मार्टफोन है. तो दोस्तों, आपको बता दूँ कि दुसरे स्थान पर भी सैमसंग का ही फोन आया है. सैमसंग के गैलेक्सी S9 ने इस स्थान पर अपना कब्ज़ा बेस्ट सेलिंग फोन के तौर पर किया है.

Third party image reference
रिसर्च से यह बात सामने आयी है कि सैमसंग के दोनों ही S9 सीरीज के फोन ने ग्लोबली 2.6% मार्केट शेयर हासिल किया है और इन फोन्स की सबसे ज्यादा बिक्री एशिया-पैसिफिक और उत्तरी अमेरिका रीजन में हुई है. हालाँकि एप्पल भी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाये हुए है, आईफोन 10, आईफोन 8 प्लस और आईफोन 8 क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर आया है.

Third party image reference
रिसर्च में यह बात भी सामने आयी है कि एप्पल के iPhone 6 और आईफोन 7 की डिमांड अभी भी बहुत ज्यादा है और इसलिए आईफोन 6 सातवें पोजीशन पर आया और आईफोन 7 ने भी टॉप टेन में अपनी जगह बनाकर 9वें नंबर पर आया.

Third party image reference
बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी के दो फोन्स ने जगह पाई है. शाओमी का रेडमी 5A छठे स्थान पर आया जबकि रेडमी 5 प्लस या कुछ जगह जैसे इंडिया में इसे रेडमी नोट 5 कहा जाता है ने 10वां रैंक हासिल किया. और पहली बार शाओमी का कोई दो फोन टॉप टेन बेस्ट सेलिंग फोन की लिस्ट में आया.

No comments

Latest Articles