Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने Jio को दिया करारा जवाब! लॉन्च किया 150 रु से भी कीमत का प्लान, मिलेगा रोज 4GB डेटा

Third party image reference देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने आज रिलायंस जियो को करारा जवाब दिया है. कम...


Third party image reference
देश की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने आज रिलायंस जियो को करारा जवाब दिया है. कम्पनी ने 149 रूपये का प्रमोशनल डाटा STV लॉन्च किया है. यह प्लान फीफा वर्ल्ड कप के मौके पर लॉन्च किया गया है. इस प्लान का लाभ 14 जून से लिया जा सकता है.

Third party image reference
इस 149 रूपये के प्लान में बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स को 4GB डेटा हर रोज दिया जायेगा और वो भी पुरे 28 दिनों की वैधता के साथ. यह टैरिफ प्लान 14 जून से 15 जुलाई तक वैलिड रहेगा. यानी इस दौरान किये गए रिचार्ज पर ही 4GB डेटा डेली मिलेगा. इस प्लान में कोई वॉईस कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं दिया गया है.

Third party image reference
बीएसएनएल का यह नया प्लान जियो के डबल धमाका ऑफर के बाद आया है. जियो अपने सभी प्रीपेड प्लान्स में 1.5GB एक्स्ट्रा डेटा दी रही है. यानी कि जियो के 149 रु प्लान में अब रोज 3GB डेटा मिल रहा है। इसका मतलब BSNL इसी कीमत में 4GB डेटा देगी।
हालांकि जियो के प्लान में हमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की भी सुविधा मिलती है जो BSNL के 149 रु प्लान में नहीं दिया जाएगा।

No comments

Latest Articles