Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

हैरान कर देने वाले फीचर्स के साथ विवो Nex S और Nex A हुआ लॉन्च!

Third party image reference चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने मंगलवार, 12 जून को अपना चर्चित स्मार्टफोन Vivo Nex S और Nex A लॉन्च किया. वि...


Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने मंगलवार, 12 जून को अपना चर्चित स्मार्टफोन Vivo Nex S और Nex A लॉन्च किया. विवो नेक्स S कम्पनी का प्रीमियम फोन है जिसमें 8GB की रैम और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है. इसके साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. वहीँ दूसरी तरफ विवो नेक्स A में 6GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल मेमोरी और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप है. दोनों ही फोन में ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है यानी 91.24% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है.
विवो Nex S और Nex A की कीमत-

Third party image reference
सबसे पहले विवो नेक्स A की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत CNY 3,898 रखी गयी है जो लगभग 41,000 रूपये इंडियन रूपये में होती है. जबकि विवो नेक्स S के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 4,498 है, करीब 47,400 रूपये.
वहीँ इसके 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले की कीमत CNY 4,998 यानी तक़रीबन 52,600 रूपये रखी गयी है. ये दोनों ही फोन काला और लाल रंग में लॉन्च हुआ है और 23 जून से चीन में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. भारत में इस फोन के लॉन्च होने की कोई जानकरी नहीं है.
विवो NEX S का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
विवो नेक्स एस डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड Funtouch OS 4.0 पर चलता है. इस फोन में आपको 6.59 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19.3:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से powered किया गया है.
यह स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ आता है लेकिन ये दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है. एक में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज स्पेस मिलती है तो दुसरे में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर तो डिस्प्ले में ही दिया हुआ है. इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो विवो Nex S में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. जबकि फ्रंट में 8MP का पॉप-अप कैमरा दिया गया है जिससे आप सेल्फी ले सकते हैं और विडियो कॉलिंग कर सकते हैं. इस फोन में आपको 4000mAh की तगड़ी बैटरी दी गयी है.
विवो NEX A का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
विवो नेक्स ए भी एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में भी डुअल नैनो सिम स्लॉट है. फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19.3:9 एस्पेक्ट रेश्यो में NEX S की तरह ही मिलता है. हालाँकि इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस किया गया है.

Third party image reference
इस फोन में 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पैनल में दिया गया है. फोन की बैटरी इसमें भी 4000mAh की ही है. और इस फोन का कैमरा भी नेक्स S जैसा ही है. 12MP+5MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा.

No comments

Latest Articles

Popular Posts